सरगुन मेहता और रवि दुबे के ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘जुनूनियत’ का प्रीमियर
चंडीगढ़, 15 फरवरी 2023: कलर्स अब अपना आगामी फिक्शन ड्रामा ‘जुनूनियत’ लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें तीन आकांक्षी लोगों को दिखाया गया है जिनके लिये संगीत ही उनका ठिकाना और सब-कुछ है और उन्हें अपने प्यार एवं महत्वाकांक्षा में से किसी एक को चुनना है। इस शो में तीन लोगों की भावनाओं और जूनून का रोमांचक सफर है। यह तीन लोग हैं इलाही (नेहा राणा द्वारा अभिनित), जहान (अंकित गुप्ता द्वारा अभिनित) और जॉर्डन (गौतम विग द्वारा अभिनित)। इलाही और जहान प्यार और संगीत की धुनों के जादू में डूबे हैं, जबकि जॉर्डन संगीत की दुनिया पर छा जाने की इच्छा रखता है। सरगुन मेहता और रवि दुबे के ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस शो का प्रीमियर 13 फरवरी को हुआ और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे सिर्फ कलर्स पर किया जाएगा।


