जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना
नई दिल्ली, 28 फरवरी: दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक नई सोची समझी राजनीतिक चाल है। जैसे-जैसे शराब घोटाले और मनी लॉड्रिंग की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे यह साफ हो रहा है कि अब अरविंद केजरीवाल स्वयं भी इन मामलों में फंसने वाले हैं। जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल ने यह नई चाल चली है। अगर ये इस्तीफें नैतिकता के आधार पर होते तो बहुत पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन आज केजरीवाल ने उनके इस्तीफे तब कराए हैं जब वह पूरी तरह बदनाम हो गए हैं। पत्रकारवार्ता का संचालन प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी में नंबर 2 और नंबर 3 का पद पूरी तरह समाप्त कर दिया।