ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी आज सिडनी में भारतीयों को संबोधित करेंगे,हैरिस पार्क का नाम बदलकर किया जाएगा 'लिटिल इंडिया'

ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी आज सिडनी में भारतीयों को संबोधित करेंगे

Nf18 Desk
Nf18 Desk Verified Media or Organization • 07 Jun, 2026 Unknown
calendar_today May 24, 2023 schedule 10:39 AM chat_bubble 0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी आज सिडनी में भारतीयों को संबोधित करेंगे,हैरिस पार्क का नाम बदलकर किया जाएगा 'लिटिल इंडिया'
“ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी आज सिडनी में भारतीयों को संबोधित करेंगे,हैरिस पार्क का नाम बदलकर किया जाएगा 'लिटिल इंडिया'”
Favicon
Read more on newsflash18.com
24 May 2023
https://www.newsflash18.com/hi/pm-modi-meets-australian-ceos-will-address-indians-in-sydney-today
Copied
ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी आज सिडनी में भारतीयों को संबोधित करेंगे,हैरिस पार्क का नाम बदलकर किया जाएगा 'लिटिल इंडिया'
ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वे आज सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम के लिए गाड़ियों और प्राइवेट चार्टर से लोगों को सिडनी लाया जा रहा है, जिसे मोदी एयरवेज और मोदी एक्सप्रेस नाम दिया गया है। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी शामिल होंगे।


ऑस्ट्रेलिया में मोदी की मौजूदगी में हैरिस पार्क के इलाके का नाम बदलकर 'लिटिल इंडिया' कर दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिए इंटरव्यू में PM मोदी ने कहा कि वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसमें डिफेंस और सुरक्षा संबंध शामिल हैं, ताकि इंडो-पैसेफिक क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सके।

PM बोले- ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा- मैं ऐसा इंसान नहीं हूं कि जो आसानी से संतुष्ट हो जाए, और में जानता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भी ऐसे ही हैं। मुझे यकीन है कि जब हम सिडनी में मिलेंगे तो इस पर चर्चा होगी कि हम अपने रिश्तों को अलग स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं, साथ मिलकर बेहतर काम कैसे कर सकते हैं और सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं। मोदी राजीव गांधी के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

PM एल्बनीज से मुलाकात करेंगे

मोदी 24 मई को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी एल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे। मोदी यहां ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड जॉन हर्ले से भी मुलाकात करेंगे। 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे।
ये मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा
ये PM मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। इसके पहले वो 2014 में सिडनी गए थे। मोदी के शुरुआती शेड्यूल के मुताबिक उन्हें ऑस्ट्रेलिया QUAD की बैठक के लिए जाना था। हालांकि अमेरिका में चल रही कर्ज की समस्या के कारण बैठक को G7 समिट के दौरान जापान में ही कर लिया गया। इसके बावजूद PM ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा रद्द नहीं किया।

'PM मोदी के लिए जुटने वाली भीड़ को मैनेज करना चुनौती'
QUAD की बैठक के दौरान एल्बनीज ने कहा था कि सिडनी के जिस कम्युनिटी रिसेप्शन में PM मोदी का कार्यक्रम होगा, उसमें 20 हजार लोगों की ही क्षमता है। ऐसे में एल्बनीज ने मोदी को बताया कि उनके सामने भीड़ को मैनेज करने की चुनौती है।
एल्बनीज ने अपने भारत दौरे को भी याद किया। जब 90 हजार लोगों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका और मोदी का स्वागत किया था। इस पर बाइडेन ने कहा- मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए।

favorite Follow us for the latest updates:
Author
Nf18 Desk

Nf18 Desk Verified Media or Organization • 07 Jun, 2026 Unknown

history Digital Archives

View Full Library chevron_right

Follow Us

Recommended Posts

keyboard_arrow_up
podcasts Podcast amp_stories Web Stories local_fire_department Trending person_book Biography mark_email_unread Newsletter