Ekal Shri Ram Katha: एकल अभियान के गौरवशाली 25 वर्षों का भव्य उत्सव

Genia Chadha
Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक
Mar 27, 2025 • 6:21 PM  0
राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
Ekal Shri Ram Katha: एकल अभियान के गौरवशाली 25 वर्षों का भव्य उत्सव
“Ekal Shri Ram Katha: एकल अभियान के गौरवशाली 25 वर्षों का भव्य उत्सव”
Favicon
Read more on newsflash18.com
27 Mar 2025
https://www.newsflash18.com/hi/ekal-shri-ram-katha-celebrating-the-glorious-25-years-of-a-single-campaign
Copied
एकल श्रीराम कथा
एकल श्रीराम कथा

नई दिल्ली के पंजाबी बाग स्टेडियम (जन्माष्टमी पार्क) में 29 मार्च 2025 से 6 अप्रैल तक "एकल श्रीराम कथा" का आयोजन होगा। यह आयोजन भारत लोक शिक्षा परिषद् के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय कथा में गुजरात के प्रसिद्ध कथा व्यास भाईश्री रमेश भाई ओझा श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान कराएंगे।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य, भारत लोक शिक्षा परिषद के ट्रस्टी सुभाष अग्रवाल, विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, नरेश कुमार, राष्ट्रीय चेयरमैन नीरज रायजादा, अखिल गुप्ता, संजीव टेकड़ीवाल, राजीव अग्रवाल, सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रामकथा के दौरान 108 गांवों के ब्राह्मणों द्वारा सहस्र चंडी महायज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूज्य संतों एवं समाजसेवियों का आगमन भी होगा। भव्य श्रीराम मंदिर की झांकी, एकल प्रदर्शनी, लाइव एकल स्कूल और कंप्यूटर लैब भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। कथा का प्रसारण एकल स्कूलों और विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जिससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे।

29 मार्च को 501 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, वहीं ग्रामीण बच्चे भगवान श्रीराम का बाल रूप धारण कर नगर जागरण करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इस कथा का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को राष्ट्र प्रेम और समाज कल्याण के प्रति प्रेरित करना है।

एकल अभियान, "एक गाँव, एक शिक्षक, एक विद्यालय" की अवधारणा पर कार्यरत है। यह 1988 में झारखंड के 60 विद्यालयों से शुरू होकर आज 1 लाख से अधिक विद्यालयों तक पहुँच चुका है, जहाँ 30 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अभियान को समाज के सहयोग से संचालित किया जाता है और इसका लक्ष्य 6.5 लाख गांवों तक शिक्षा पहुँचाना है।

एकल विद्यालयों के माध्यम से न केवल प्राथमिक शिक्षा बल्कि आरोग्य, स्वाभिमान, संस्कार एवं जागरूकता भी दी जा रही है। इसके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 2017 में भारत सरकार ने इसे "गांधी शांति पुरस्कार" से सम्मानित किया था।

favorite Follow us for the latest updates:

Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक

Digital Archives

Follow Us

Popular Posts

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter