राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:60KM की स्पीड से अंधड़ आने की चेतावनी; धौलपुर-करौली में बरसात

राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:60KM की स्पीड से अंधड़ आने की चेतावनी; धौलपुर-करौली में बरसात

Nf18 Desk
Nf18 Desk Verified Media or Organization • 07 Jun, 2026 Unknown
May 24, 2023 • 10:21 AM  0
राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:60KM की स्पीड से अंधड़ आने की चेतावनी; धौलपुर-करौली में बरसात
“राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:60KM की स्पीड से अंधड़ आने की चेतावनी; धौलपुर-करौली में बरसात”
Favicon
Read more on newsflash18.com
24 May 2023
https://www.newsflash18.com/hi/rain-hail-alert-in-rajasthan-warning-of-thunderstorms-at-a-speed-of-60km
Copied
राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:60KM की स्पीड से अंधड़ आने की चेतावनी; धौलपुर-करौली में बरसात

राजस्थान में आज से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके असर से आधे से ज्यादा राज्य में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 60KM की स्पीड से अंधड़ आने की भी चेतावनी भी जारी की है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जो नया सिस्टम आया है। इससे राज्य का मौसम एक बार फिर पलट सकता है। इसकी शुरुआत आज बीकानेर, जोधपुर संभाग से हो सकती है। यहां बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। राज्य में आज मौसम की स्थिति देखें तो बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर जिलों में सुबह हल्के बादल भी छाए।
उन्होंने बताया कि नए सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 24 से 26 मई के बीच देखने को मिलेगा। इसके लिए कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 24 मई को झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर एरिया में अंधड़ के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर, अलवर, अजमेर, दौसा, धौलपुर एरिया में भी आंधी के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
25 मई को नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अलवर, अजमेर, भरतपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
26 मई को भी इस सिस्टम का तेज असर देखने को मिलेगा। इस दिन अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर एरिया में आंधी-बारिश हो सकती है।

धौलपुर में बारिश, बीकानेर में रात का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो धौलपुर, करौली एरिया में 22 मई को बारिश हुई। धौलपुर में 3.5MM बारिश हुई। वहीं, सोमवार को कई शहरों में दिन के तापमान में भी कमी हुई।
सिरोही, जालोर, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और अजमेर में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। 22 मई को सबसे ज्यादा गर्मी चूरू में रही। जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सबसे गर्म रात बीकानेर में रही। जहां का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया।

favorite Follow us for the latest updates:

Nf18 Desk Verified Media or Organization • 07 Jun, 2026 Unknown

Digital Archives

Follow Us

Popular Posts

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter