हरियाणा के किसान बैंकों, बीमा कंपनियों की मनमानी से परेशान: बलराज कुंडू

Genia Chadha
Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक
May 25, 2023 • 12:07 AM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
हरियाणा के किसान बैंकों, बीमा कंपनियों की मनमानी से परेशान: बलराज कुंडू
“हरियाणा के किसान बैंकों, बीमा कंपनियों की मनमानी से परेशान: बलराज कुंडू”
Favicon
Read more on newsflash18.com
25 May 2023
https://www.newsflash18.com/hi/farmers-of-haryana-upset-with-the-arbitrariness-of-banks-insurance-companies-balraj-kundu
Copied
हरियाणा के किसान बैंकों, बीमा कंपनियों की मनमानी से परेशान: बलराज कुंडू
चंडीगढ़, 24 मई, 2023: जनसेवक मंच के संयोजक एवं महम क्षेत्र से निर्दलीय विधायक, बलराज कुंडू ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में हरियाणा के किसानों की समस्याओं, हरियाणा प्रदेश सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में गड़बड़ी और प्रदेश सरकार की अन्य कई खामियों को लेकर अपनी बात रखी और 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने दल के प्रत्याशी उतारने की घोषणा की।
कुंडू ने पत्रकारों से कहा कि फसल बीमा कंपनी और बैंक किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। किसान प्रदेश सरकार के पोर्टल पर फसल खराब होने की जानकारी अपलोड करते हैं, लेकिन उन्हें कपास और धान की फसल खराब होने पर भी मुआवजा नहीं मिलता है। कई जिलों में किसानों का क्लेम सात महीने बाद खारिज कर दिया जाता है। किसानों के करीब 800 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम पास नहीं किए गए। बीमा कंपनी किसानों के साथ धोखा कर रही है। आज पूरे प्रदेश के किसान परेशानी झेल रहे हैं। सरकार ने किसानों पर कई तरह की रोक लगा रखी हैं।

 
उन्होंने हरियाणा प्रदेश सर्विस कमीशन के परीक्षा पत्र लीक होने और अभ्यर्थियों को पुराने पेपर थमाए जाने पर रोष जताते हुए कहा कि यह सब अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। एचपीएससी खुद ही पेपर लीक करा देता है। उन्होंने एचकेआरएम में नियमों को ताक पर रख कर नौकरियां देने की बात सामने रखते हुए कहा कि 550 कंडक्टरों की भर्ती बिना विज्ञापन के दे दी गईं। 
जनसेवक मंच के संयोजक ने आगे कहा कि प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों की कमी है, कई स्कूलों की इमारतें जर्जर हो गई हैं। इसी तरह, राज्य में सड़कों का बुरा हाल है। प्रदेश के खिलाड़ी न्याय की मांग करते हुए राजधानी में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कुंडू ने यह भी घोषणा की कि जन सेवक मंच के उम्मीदवार 2024 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अम्बाला लोकसभा के संभावित उपचुनाव में मंच हिस्सा नहीं लेगा। 

favorite Follow us for the latest updates:

Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक

Digital Archives

Follow Us

Popular Posts

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter