बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी

बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी

Nf18 Desk
Nf18 Desk Verified Media or Organization • 07 Jun, 2026 Unknown
May 23, 2023 • 10:41 AM  0
राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी
“बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी”
Favicon
Read more on newsflash18.com
23 May 2023
https://www.newsflash18.com/hi/बिना-आईडी-प्रूफ-और-फॉर्म-भरे-ही-जमा-कर-सकेंगे-दो-हजार-के-नोट,-SBI-ने-दी-जानकारी
Copied
बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी

बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी

 देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को बताया है कि ग्राहक दो हजार के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही बैंक की विभिन्न शाखाओं से बदलवा सकेंगे। एसबीआई ने कहा है कि 20 हजार कीमत तक के नोट बिना आईडी प्रूफ के बदलवाए जा सकेंगे। बता दें कि एसबीआई का यह स्पष्टीकरण, सोशल मीडिया पर चल रहीं उन अफवाहों के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ, आधार कार्ड दिखाने के साथ ही एक फॉर्म भी भरना होगा। स्टेट बैंक ने अपने चीफ जनरल मैनेजर्स को दी जानकारी रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एलान किया था कि 2000 के करेंसी नोट चलन से बाहर होंगे। हालांकि नोटों को बदलने के लिए रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर तक का वक्त दिया है। इस दौरान लोग बैंकों में जाकर अपने दो हजार के नोट अन्य करेंसी नोट से बदल सकते हैं। अब स्टेट बैंक ने अपने सभी स्थानीय हेड ऑफिस के चीफ जनरल मैनेजर्स को भेजी जानकारी में बताया है कि 20 हजार तक की कीमत के दो हजार के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ और मांग पर्ची के बदले जा सकेंगे। अपने ही बैंक खाते में जमा करने की सीमा तय नहीं अपने ही खाते में दो हजार के नोट जमा करने की रिजर्व बैंक ने कोई सीमा तय नहीं की है लेकिन यह ग्राहकों को केवाईसी और अन्य वैधानिक नियमों पर निर्भर करेगा। 20 मई को भेजी जानकारी में एसबीआई ने कहा है कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए किसी आईडी प्रूफ की भी जरूरत नहीं होगी। बैंक ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह जनता के साथ सहयोग करें ताकि दो हजार के नोट बदलने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के और आसानी से पूरी हो सके। नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू है

favorite Follow us for the latest updates:

Nf18 Desk Verified Media or Organization • 07 Jun, 2026 Unknown

Digital Archives

Follow Us

Popular Posts

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter