न्यूज़ फ्लैश 18 - : क्राइम

धर्मांतरण का आरोप लगा समुदाय विशेष के कार्यक्रम पर हमला, दो जख्मी, गाड़ियों में तोड़फोड़
धर्मांतरण का आरोप लगा समुदाय विशेष के कार्यक्रम पर हमला, दो जख्मी, गाड़ियों में तोड़फोड़

अमृतसर में जंडियाला थाना क्षेत्र के गांव राजेवाल के पास धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कुछ शरारती तत्वों ने रविवार दोपहर एक समुदाय विशेष के समागम में हमला कर दिया। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। शरारती तत्वों ने वहां दो कारों में तोड़फोड़ भी की। इससे गुस्साए लोगों ने वहां धरना लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसएसपी (देहात) सतिंदर सिंह, एसपी (डी) जुगराज सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ वारदात का पता चलते ही अल्पसंख्यक आयोग (पंजाब) के सदस्य डॉ. सुभाष थोना भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोगों ने उन्हें बताया है कि रविवार दोपहर 20-25 लोग कार्यक्रम में पहुंचे। हमलावर कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगा रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। इस बीच जब लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने वहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला, यहां पढ़ें किसे-कहां भेजा गया
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला, यहां पढ़ें किसे-कहां भेजा गया

पंजाब सरकार ने रविवार देर रात को 39 आईएएस, 24 पीसीएस अधिकारियों समेत 64 अफसरों का तबादला कर दिया। आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को एनआरआई मामले का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सुमेर सिंह गुर्जर को शिकायत निवारण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी और अजय शर्मा को स्थानीय निकाय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। अलकनंदा दयाल को सेक्रेटरी राजस्व एवं पुनर्वास, श्रुति सिंह को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास नियुक्त करते हुए पंजाब भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गगनदीप सिंह बराड़ को सचिव स्वतंत्रता सेनानी, तनु कश्यप को सचिव गृह मामले एवं न्याय लगाते हुए पंजाब भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दलजीत सिंह मांगट को कमिश्नर फिरोजपुर डिवीजन फिरोजपुर लगाते हुए सेक्रेटरी लोकपाल का अतिरिक्त प्रभार, रूपांजलि कार्तिक को स्पेशल सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा, राजीव पराशर को सेक्रेटरी राज्य चुनाव आयोग पंजाब नियुक्त करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब फाइनेंसियल कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार, रामवीर को सेक्रेटरी पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग नियुक्त करते हुए सेक्रेटरी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

अनिल दुजाना के पास थी एके-47, जानिए किसने की मुखबिरी
ग्रेटर नोएडा /मेरठ : गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा इलाके का रहने वाला अनिल दुजाना मारा गया है। करीब 2 दशक तक आतंक का पर्याय रह चुका अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुवार की दोपहर मेरठ में मार गिराया है। अनिल दुजाना के साथ मेरठ में गंग नहर के किनारे भोला झाल के पास मुठभेड़ हुई है। यूपी एसटीएफ ने जोरदार ढंग से घेराबंदी की। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूपी एसटीएफ को अनिल दुजाना के मूवमेंट की सटीक जानकारी थी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल दुजाना और उसके साथियों के पास एके-47 राइफल यूपी एसटीएफ को मिली है। सूत्र बताते हैं कि यूपी एसटीएफ ने अनिल दुजाना ज्ञान के बेहद करीबी मेंबर से पूरा इनपुट हासिल किया है।

यूपी एसटीएफ पर अनिल ने फायरिंग की : अमिताभ यश

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) के चीफ और उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया, "अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बेहद खूंखार अपराधी था। उसका मुख्य धंधा रंगदारी वसूल करना और फिरौती लेकर हत्या करवाना था। लंबे अरसे से यूपी एसटीएफ उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को उससे जुड़ा इनपुट मिला। यूपी एसटीएफ ने मेरठ में उसकी घेराबंदी की। अनिल दुजाना और उसके साथियों ने यूपी एसटीएफ पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें अनिल दुजाना को गोली लगी। यूपी एसटीएफ के जवान अनिल दुजाना को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। आगे की जानकारी जल्दी साझा की जाएगी।"

वेस्ट यूपी का खूंखार अपराधी था : प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया, "अनिल का वास्तविक नाम अनिल नागर था। वह गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले दुजाना गांव का रहने वाला था। इस वजह से लोग उसे अनिल दुजाना बोलते थे। वह पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना हुआ था। उसके खिलाफ 50 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसने गौतमबुद्ध नगर में एक कारोबारी से रंगदारी मांगी थी और एक गवाह को जान से मारने की धमकी दी थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए। उत्तर प्रदेश पुलिस अनिल दुजाना को लगातार तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को अनिल दुजाना की घेराबंदी की गई। जिसमें अनिल दुजाना मारा गया है।

अदालती रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण - पुलिस ने मौका देख ऐरो प्लाजा ऐरोसिटी में रुकवाया काम
अदालत की रोक (स्टे ऑर्डर) के बावजूद झगड़े वाली जगह में निर्माण और खुदाई का कार्य चल रहा है, जिसकी शिकायतकर्ता ने दोबारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं जांच अधिकारी ने जांच में शिकायत सच होने पर रिपोर्ट मुख्य निरीक्षक थाना जीरकपुर को कार्रवाई करने के लिए भेज दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस प्रोजेक्ट के प्रमोटर, मैसर्स शुद्ध गोल्ड के मालिक संजीव मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद डेराबस्सी की अदालत ने 7 फरवरी, 2023 को स्टे ऑर्डर का आदेश जारी किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने शुद्ध गोल्ड, संजीव मित्तल व अन्य के प्रतिनिधित्व वाली एक साझेदारी फर्म ने 5 एकड़ कमर्शियल साइट, ब्लॉक जी (जिसे एरो प्लाजा के रूप में प्रचारित किया जा रहा है), एरोसिटी मोहाली की ऑक्शन हुई थी। इसमें संजीव मित्तल ने शिकायतकर्ता के साथ 10% हिस्सा देने का इकरारनामा किया था I

लेकिन जब गमाडा से संजीव मित्तल की कंपनी शुद्ध गोल्ड के नाम अलॉटमेंट हो गई, तो वह हिस्सा देने से मुकर गया। जिस कारण उसको कोर्ट जाना पड़ा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने संजीव मित्तल की कंपनी शुद्ध गोल्ड और ट्वेंटी वन सेंचुरी प्राइवेट लिमिटेड में 2,37,00000 रुपये आर टी जी एस और डीडी से अकॉउंट में डाले गए है, जो संजीव मित्तल ने गमाडा में भरे थे।

कोर्ट में गमाडा ने जवाब दिया है कि बिल्डिंग प्लान विचाराधीन है, जो अभी पास नहीं हुआ है। हालांकि फर्म ने पहले ही साइट पर निर्माण शुरु कर  करीब 20 फीट नीचे तक खुदाई कर ली है और सरिया बनाकर बेसमेंट बनाने का काम शुरू कर दिया है।