न्यूज़ फ्लैश 18 - : राजनीति
हरियाणा के किसान बैंकों, बीमा कंपनियों की मनमानी से परेशान: बलराज कुंडू
चंडीगढ़, 24 मई, 2023: जनसेवक मंच के संयोजक एवं महम क्षेत्र से निर्दलीय विधायक, बलराज कुंडू ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में हरियाणा के किसानों की समस्याओं, हरियाणा प्रदेश सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में गड़बड़ी और प्रदेश सरकार की अन्य कई खामियों को लेकर अपनी बात रखी और 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने दल के प्रत्याशी उतारने की घोषणा की।
कुंडू ने पत्रकारों से कहा कि फसल बीमा कंपनी और बैंक किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। किसान प्रदेश सरकार के पोर्टल पर फसल खराब होने की जानकारी अपलोड करते हैं, लेकिन उन्हें कपास और धान की फसल खराब होने पर भी मुआवजा नहीं मिलता है। कई जिलों में किसानों का क्लेम सात महीने बाद खारिज कर दिया जाता है। किसानों के करीब 800 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम पास नहीं किए गए। बीमा कंपनी किसानों के साथ धोखा कर रही है। आज पूरे प्रदेश के किसान परेशानी झेल रहे हैं। सरकार ने किसानों पर कई तरह की रोक लगा रखी हैं।
उन्होंने हरियाणा प्रदेश सर्विस कमीशन के परीक्षा पत्र लीक होने और अभ्यर्थियों को पुराने पेपर थमाए जाने पर रोष जताते हुए कहा कि यह सब अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। एचपीएससी खुद ही पेपर लीक करा देता है। उन्होंने एचकेआरएम में नियमों को ताक पर रख कर नौकरियां देने की बात सामने रखते हुए कहा कि 550 कंडक्टरों की भर्ती बिना विज्ञापन के दे दी गईं।
जनसेवक मंच के संयोजक ने आगे कहा कि प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों की कमी है, कई स्कूलों की इमारतें जर्जर हो गई हैं। इसी तरह, राज्य में सड़कों का बुरा हाल है। प्रदेश के खिलाड़ी न्याय की मांग करते हुए राजधानी में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कुंडू ने यह भी घोषणा की कि जन सेवक मंच के उम्मीदवार 2024 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अम्बाला लोकसभा के संभावित उपचुनाव में मंच हिस्सा नहीं लेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वे आज सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम के लिए गाड़ियों और प्राइवेट चार्टर से लोगों को सिडनी लाया जा रहा है, जिसे मोदी एयरवेज और मोदी एक्सप्रेस नाम दिया गया है। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी शामिल होंगे।
ऑस्ट्रेलिया में मोदी की मौजूदगी में हैरिस पार्क के इलाके का नाम बदलकर 'लिटिल इंडिया' कर दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिए इंटरव्यू में PM मोदी ने कहा कि वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसमें डिफेंस और सुरक्षा संबंध शामिल हैं, ताकि इंडो-पैसेफिक क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सके।
PM बोले- ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा
उन्होंने कहा- मैं ऐसा इंसान नहीं हूं कि जो आसानी से संतुष्ट हो जाए, और में जानता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भी ऐसे ही हैं। मुझे यकीन है कि जब हम सिडनी में मिलेंगे तो इस पर चर्चा होगी कि हम अपने रिश्तों को अलग स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं, साथ मिलकर बेहतर काम कैसे कर सकते हैं और सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं। मोदी राजीव गांधी के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।
PM एल्बनीज से मुलाकात करेंगे
मोदी 24 मई को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी एल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे। मोदी यहां ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड जॉन हर्ले से भी मुलाकात करेंगे। 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे।
ये मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा
ये PM मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। इसके पहले वो 2014 में सिडनी गए थे। मोदी के शुरुआती शेड्यूल के मुताबिक उन्हें ऑस्ट्रेलिया QUAD की बैठक के लिए जाना था। हालांकि अमेरिका में चल रही कर्ज की समस्या के कारण बैठक को G7 समिट के दौरान जापान में ही कर लिया गया। इसके बावजूद PM ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा रद्द नहीं किया।
'PM मोदी के लिए जुटने वाली भीड़ को मैनेज करना चुनौती'
QUAD की बैठक के दौरान एल्बनीज ने कहा था कि सिडनी के जिस कम्युनिटी रिसेप्शन में PM मोदी का कार्यक्रम होगा, उसमें 20 हजार लोगों की ही क्षमता है। ऐसे में एल्बनीज ने मोदी को बताया कि उनके सामने भीड़ को मैनेज करने की चुनौती है।
एल्बनीज ने अपने भारत दौरे को भी याद किया। जब 90 हजार लोगों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका और मोदी का स्वागत किया था। इस पर बाइडेन ने कहा- मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए।