जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना

Genia Chadha
Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक
Feb 28, 2023 • 7:45 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना
“जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना”
Favicon
Read more on newsflash18.com
28 Feb 2023
https://www.newsflash18.com/hi/afraid-of-the-heat-of-investigation-arvind-kejriwal-got-manish-sisodia-and-satyendar-jain
Copied
जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना

नई दिल्ली, 28 फरवरी: दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद से इस्तीफा करवाना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक नई सोची समझी राजनीतिक चाल है। जैसे-जैसे शराब घोटाले और मनी लॉड्रिंग की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे यह साफ हो रहा है कि अब अरविंद केजरीवाल स्वयं भी इन मामलों में फंसने वाले हैं। जांच की आंच से घबराए अरविंद केजरीवाल ने यह नई चाल चली है। अगर ये इस्तीफें नैतिकता के आधार पर होते तो बहुत पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन आज केजरीवाल ने उनके इस्तीफे तब कराए हैं जब वह पूरी तरह बदनाम हो गए हैं। पत्रकारवार्ता का संचालन प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी में नंबर 2 और नंबर 3 का पद पूरी तरह समाप्त कर दिया।  

श्री सचदेवा ने कहा कि आज सर्वोच्च न्यायालय ने मनीष सिसोदिया के मामले में दिल्ली सरकार एवं आम आदमी पार्टी की याचिका को सुनने से इंकार करके उनको आइना दिखा दिया है। न्यायालय के फैसले ने साफ कर दिया है कि अब आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली सरकार को प्रशासनिक एवं न्यायिक मामलों में नियमानुसार चलना होगा। 

दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने घोषणा की कि पार्टी ने केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले एवं अन्य भ्रष्टाचारों के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए एक संघर्ष समिति बनाई है जिसके चेयरमैन नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सचिव श्री कुलजीत सिंह चहल और सदस्य श्री जय प्रकाश एवं श्री अशोक गोयल होंगे और दिल्ली में कल सुबह आई.टी.ओ. सहित प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन के साथ जन जागरण अभियान शुरु होगा। 

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विधायक दल की ओर से मांग की कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में शराब की नई पॉलिसी आने के बाद नई दुकानें खुली तो दिल्ली भाजपा ने इसका विरोध धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शुरु किया था जिसका लाभ मिला जब हमारे आंदोलन के कारण कई दुकानें केजरीवाल सरकार को बंद करनी पड़ी। 

संघर्ष समिति के सचिव श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा है कि भाजपा कल सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच दिल्ली के आई.टी.ओ. सहित प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन के माध्यम से केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाएगी। आई.टी.ओ. पर प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे, और इसके अलावा, बुराड़ी चौक पर सांसद श्री मनोज तिवारी, खानपुर डिपो पर श्री रमेश बिधूड़ी, नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, राजीव चौक पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, बवाना चौक पर श्री विजेन्द्र गुप्ता, जी टी बी अस्पताल पर श्री हर्ष मल्होत्रा, अक्षरधाम पर दिनेश प्रताप सिंह, मधुवन चौक पर श्री अशोक गोयल देवराहा, शास्त्री नगर चौक पर श्री विजय गोयल एवं श्री जय प्रकाश उपस्थित रहेंगे।

favorite Follow us for the latest updates:

Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक

Digital Archives

Follow Us

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter