राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर देश और प्रदेश के शिक्षाविद्व और सरकारी अधिकारी 19 फरवरी को करेंगे मंथन : Kulbhushan Sharma

Genia Chadha
Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक
Feb 19, 2023 • 7:31 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर देश और प्रदेश के शिक्षाविद्व और सरकारी अधिकारी  19 फरवरी को करेंगे मंथन : Kulbhushan Sharma
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर देश और प्रदेश के शिक्षाविद्व और सरकारी अधिकारी 19 फरवरी को करेंगे मंथन : Kulbhushan Sharma”
Favicon
Read more on newsflash18.com
19 Feb 2023
https://www.newsflash18.com/hi/educationists-and-government-officials-will-brainstorm-on-the-national-education-policy
Copied
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर देश और प्रदेश के शिक्षाविद्व और सरकारी अधिकारी  19 फरवरी को करेंगे मंथन : Kulbhushan Sharma

राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के स्तर को ज्यादा बेहत्तर और प्रभावी किस तरह से किया जा सकता है, इस विषय पर 19 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा नीति पर मंथन किया जाएगा। जिसका आयोजन निसा (नेशनल इंडीपेंडेंट स्कूल एलाइंस) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला सेक्टर-05 स्थित इंद्रधनुष ऑडोटोरियम में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर पाल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह और निदेशक सेकेंडरी डॉ. अंशज सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

इसके अलावा पदमश्री भरत भूषण त्यागी, अर्जुना आवार्डी और बिलियर्ड के चैंपियन गीत सेठी, फिक्की के सदस्य मनित जैन, समेत देश और प्रदेश के शिक्षाविद्व भाग लेंगे। इस दौरान निसा नेट आेलंपियाड राष्ट्रीय के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

कुलभूषण शर्मा ने बताया कि मंथन कार्यक्रम में देश और विदेश के शिक्षाविद्व मौजूद होंगे। जिसमें प्रमुख तौर पर एनसीआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश सकलानी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के प्रो. गीता गांधी किगडन, फाउंडर प्रेसीडेंट सेंट्रल फॉर सिविल सोसाइटी पार्थ शाह, देवी संस्था की संस्थापक सुनीता गांधी, इग्नू के प्रो. अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा बेहतर करने के लिए शिक्षाविद्व गहन मंथन करके अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शर्मा का कहना है कि निसा का लक्ष्य है कि प्रदेश और देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाना और राष्ट्रीय शिक्षा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उंचे मुकाम पर पहुंचाना है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.
favorite Follow us for the latest updates:

Genia Chadha Official | Verified Expert • 07 Jun, 2026 मुख्य संपादक

Digital Archives

Follow Us

Popular Posts

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter